S
Sarkari Job Key

Punjab and Sind bank bharti 2026: पंजाब एंड सिंद बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 1000 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

Punjab and Sind bank bharti 2026: पंजाब एंड सिंद बैंक की तरफ से लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पदों पर एक नई भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पूरे भारत से योग्य उम्मीदवार, चाहे महिला हों या पुरुष, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 मार्च 2026 से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि अब नजदीक रही है। आप 20 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Punjab and Sind bank bharti 2026

स्मृति प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया और सभी जरूरी जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है, जिसका लिंक आपको नीचे दिया गया है।

क्या है आयु सीमा

पंजाब एंड सिंद बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को आरक्षित नियमों के अनुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

  • ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम 3 वर्ष की छूट

  • एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट

  • दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, किसी भी बैंक में अधिकारी पद पर न्यूनतम 18 महीने का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

पंजाब एंड सिंद बैंक एलपीओ भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

पंजाब एंड सिंद बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद स्क्रीनिंग टेस्ट, साक्षात्कार, भाषा प्रवीणता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

क्या है परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का परीक्षा पैटर्न नोटिफिकेशन में दिया गया है। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी जिसमें 120 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। साक्षात्कार 50 अंकों का होगा। सभी चरणों में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

कितना है आवेदन शुल्क

पंजाब एंड सिंद बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 (जीएसटी अतिरिक्त)

  • एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

कैसे करें पंजाब एंड सिंद बैंक एलपीओ भर्ती के लिए आवेदन

पंजाब एंड सिंद बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जा सकती है। आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  2. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

  3. आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार वेरीफाई करें कि कहीं कोई गलती तो नहीं हो गई है।

  4. सभी जानकारियाँ चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

  5. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट अवश्य लें, क्योंकि भविष्य में इसकी आवश्यकता पड़ेगी।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!