UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है, जिसमें लाखों छात्र सम्मिलित होते हैं। इस बार 52 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनके रिजल्ट के इंतजार की घड़ियां जल्द ही समाप्त होने वाली हैं।
UP Board 10th 12th Result 2026
यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित होने के बाद अभी उनके उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। यह मूल्यांकन प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद रिजल्ट को लेकर तैयारियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखें तो आपका रिजल्ट अप्रैल माह तक आने की संभावना है।
इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, लेकिन रिजल्ट से पहले ही बोर्ड की तरफ से जानकारी दे दी जाती है कि आपका रिजल्ट कब और कितने बजे जारी होगा। हालांकि आपको रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहना होगा क्योंकि आपका रिजल्ट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ही सूचित किया जाएगा।
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में निकली एक और सरकारी नौकरी 402 पदों के लिए 10 वीं पास करें आवेदन
कैसे देख पाएंगे आप अपना रिजल्ट
आपका रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा, जहां उम्मीदवारों के लिए 10वीं के लिए अलग लिंक और 12वीं के लिए अलग लिंक तैयार किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के आधार पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट की बात की जाए तो आपका रिजल्ट 20 अप्रैल के आसपास आने की संभावना है। अभी मूल्यांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, जिसके लिए 31 मार्च की टाइमलाइन तय की गई है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में निकली एक और सरकारी नौकरी 402 पदों के लिए 10 वीं पास करें आवेदन
मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद 15 से 20 दिन का समय टॉपर सूची तैयार करने और डेटा वेरीफाई करने में लगता है। इसके बाद आपका रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। इस बार आपका रिजल्ट 20 से 30 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार अपने मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल कर घर पर ही अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको एडमिट कार्ड के डेटा की जरूरत पड़ सकती है, जिसे आपने सुरक्षित रखा होगा।
क्या रहा है पिछले वर्षों का ट्रेंड
यूपी बोर्ड की परीक्षा रिजल्ट की बात की जाए तो पिछले वर्षों के ट्रेंड को ध्यान में रखा जाए, तो अधिकांशत: आपका रिजल्ट अप्रैल महीने में ही जारी किया गया है। विलंब की स्थिति में यह रिजल्ट मई महीने तक जारी कर दिया जाता है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं होने वाला क्योंकि मूल्यांकन प्रक्रिया काफी तेजी से पूरी की जा रही है। इसके बाद आपका रिजल्ट अप्रैल महीने में ही जारी कर दिया जाएगा।
इस वर्ष शामिल हुए 52 लाख से अधिक छात्र
इस बार 10वीं परीक्षा में 27 लाख छात्रों के पंजीकरण हुए, वहीं 12वीं परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्रों के पंजीकरण आए थे। अनुमानित 52 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
UP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम अप्रैल में जारी होगा।
मैं अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक कर सकता हूँ?
आप आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

