S
Sarkari Job Key

UP Lekhpal Ka Result Kab Aaega 2026: यूपीएसएसएससी (UPSSSC) लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026: परिणाम विवरण

UP Lekhpal Ka Result Kab Aaega 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम अगस्त 2026 के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में जारी होने की प्रबल संभावना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को किया गया था। इसके बाद, इसकी संशोधित उत्तर कुंजी (Answer Key) 1 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई थी।

आयोग द्वारा अब अंतिम परिणाम और कट-ऑफ लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही आप अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

यूपी लेखपाल भर्ती 2026 (विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2025) के तहत कुल 7994 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नज़र बनाए रखनी होगी।

UP Lekhpal 2026 Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा यूपी लेखपाल भर्ती 2026
कुल पद 7994
सिटी स्लिप जारी 11 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी 16 मई 2026
कुल पद 7994
परीक्षा तिथि 21 मई 2026 (गुरुवार)
आंसर की 22 मई 2026 को जारी
रिजल्ट तिथि जुलाई (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

यूपी लेखपाल परीक्षा की आंसर की जारी

यूपी लेखपाल परीक्षा 2026 का आयोजन 21 मई गुरुवार को किया गया इसके बाद इसकी आंसर की 22 मई 2026 को जारी कर दी गई। अब छात्रों को सिर्फ अपने रिजल्ट का इंतजार है उनका रिजल्ट भी जुलाई महीने तक जारी होने की प्रबल संभावना है हालांकि संबंध में अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आई है आपको लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना होगा।

एक शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

यूपी लेखपाल की परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित करवाई गई।

7994 पदों पर भर्ती

यूपी लेखपाल भर्ती कुल 7994 पदों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें PET 2025 प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है।

कैसे देखें यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026

  • यूपी लेखपाल परीक्षा रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर ही Result से संबंधित लिंक दिख जाएगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करनी होगी
  • सबमिट करते ही आपको आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिख जाएगी। 
  • हालांकि यह सिर्फ आपके सिटीज और परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए है इसकी परीक्षा में कोई जरूरत नहीं है परीक्षा के लिए आपको एडमिट कार्ड का इंतजार करना होगा जो कि आपकी परीक्षा के लिए जरूरी है।
✅ Check UPSSSC Lekhpal Exam Result 2026 : जल्द जारी होगा।

क्या है सिलेबस

यूपी लेखपाल की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा यानी 100 अंकों पर आपकी मेरिट बनेगी। परीक्षा का समय 2 घंटे यानी 120 मिनट होगा। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा।

परीक्षा में कुल 25 प्रश्न हिंदी के, 25 प्रश्न गणित के, 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान के और 25 प्रश्न ग्राम समाज एवं विकास के पूछे जाएंगे। कुल 100 प्रश्नों के आधार पर आपकी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

विषय प्रश्नों की संख्या
हिंदी 25
गणित 25
सामान्य ज्ञान 25
ग्राम समाज एवं विकास 25
कुल 100

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से अपने कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल परीक्षा 21 मई 2026 गुरुवार को आयोजित होना प्रस्तावित है।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) कब जारी होंगे?

यूपी लेखपाल परीक्षा के एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले यानी 15 से 18 मई 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

इस मुख्य परीक्षा में कुल कितने उम्मीदवार भाग ले रहे हैं?

इस बार उत्तर प्रदेश लेखपाल की मुख्य परीक्षा में PET 2025 स्कोरकार्ड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की अनुमानित संख्या लगभग 2 लाख से ढाई लाख बताई जा रही है।

लेखपाल भर्ती 2026 के माध्यम से कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

यूपी में वर्तमान में प्रचलित उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के लेखपाल भर्ती के तहत 7994 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

कैसे डाउनलोड कर पाएंगे यूपी लेखपाल के एडमिट कार्ड

यूपी लेखपाल के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।

यूपी लेखपाल का क्या काम होता है?

यूपी लेखपाल राजस्व विभाग का जमीनी स्तर का अधिकारी है। इसका मुख्य कार्य ग्रामीण भूमि अभिलेखों (Land Records) का रख-रखाव और सरकार व किसानों के बीच समन्वय स्थापित करना है।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!