SSC JE Notification 2026: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एसएससी की तरफ से जूनियर इंजीनियर के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन आया है। एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग जैसे सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस और बीआरओ में 31 मार्च 2026 से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
SSC JE Notification 2026: महत्वपूर्ण तथ्य
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को जारी किया गया।
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।
परीक्षा की तिथियां मई 2026 से जून 2026 के बीच निर्धारित की गई हैं।
एडमिट कार्ड मई 2026 में जारी किए जाएंगे।
पात्रता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की पात्रता की बात करें तो एसएससी JE 2026 नोटिफिकेशन के मुताबिक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा हासिल किया होना चाहिए।
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
- एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
- सबसे पहले "New Registration" या "Register Now" लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन में नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर एक रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखें।
- इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और मांगी गई जानकारी व दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करें।
- सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से वेरीफाई करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट अवश्य लें।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग: ₹100
एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार: निशुल्क
भुगतान का तरीका: UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
पेपर 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
पेपर 2: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
दोनों पेपर पास करने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा। इन्हीं चरणों के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा।

