S
Sarkari Job Key

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में निकली एक और सरकारी नौकरी 402 पदों के लिए 10 वीं पास करें आवेदन

UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अगर आप भी सिंचाई विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में कुल 400 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस आर्टिकल में स्मृति प्रतिक्रिया से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट दिए गए हैं।

UPSSSC Recruitment 2026

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में युवाओं की मौज

सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लाखों युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर आने वाला है जहां अप्रैल महीने से सिंचाई विभाग में 402 पदों के लिए 10 वीं और आइटीआई पास युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका होने जा रहा है जहां 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2026 – Overview

श्रेणीविवरण
भर्ती संगठनउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विभागसिंचाई विभाग
कुल पद400 पद
आवेदन प्रारंभ तिथि15 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि5 मई 2026
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI/नलकूप मैकेनिक सर्टिफिकेट + PET 2025 पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट)
आवेदन शुल्क₹25 (सभी श्रेणियों के लिए समान)
चयन प्रक्रियाPET स्कोरकार्ड शॉर्टलिस्टिंग + मुख्य परीक्षा (100 प्रश्न)
वेतनमान₹19,900 – ₹63,200 + अन्य भत्ते
आवेदन प्रक्रियाआधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के आवेदन फार्म 15 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई या नलकूप मैकेनिक का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 परीक्षा में पास होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ₹25 निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए जमा कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन PET स्कोरकार्ड शॉर्टलिस्टिंग और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन्हीं प्रश्नों के आधार पर बनी मेरिट सूची से चयन किया जाएगा।

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹63,200 तक की मासिक सैलरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी शामिल होंगी।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।

  • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • नोटिफिकेशन में दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां ध्यान से पढ़ें।

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फार्म भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फार्म सबमिट करें।

  • आवेदन फार्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य निकालें।

Important Links – UPSSSC Recruitment 2026

विवरणमहत्वपूर्ण लिंक
Official NotificationUPSSSC Recruitment 2026 Notification
Apply OnlineUPSSSC Recruitment 2026 Apply Online
Official WebsiteUPSSSC Official Website

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!