SSC Job 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। एसएससी की ओर से अप्रैल 2026 में कई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। एसएससी कैलेंडर के अनुसार सीजीएल, सिलेक्शन पोस्ट और जूनियर इंजीनियर जैसी भर्तियों के नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित होंगे।
कैलेंडर के अनुसार भर्ती कार्यक्रम (SSC Job 2026)
हर साल छात्र इन भर्तियों का इंतजार करते हैं। एसएससी की भर्ती कैलेंडर के हिसाब से नोटिफिकेशन समय पर आते हैं, हालांकि कई बार विलंब भी हो जाता है। कैलेंडर के मुताबिक यह भर्ती 31 मार्च 2026 को आनी थी, लेकिन अब संभावना है कि अप्रैल महीने के भीतर नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे।
| भर्ती का नाम | तिथि (संभावित) | योग्यता |
|---|---|---|
| SSC CGL 2026 | अप्रैल 2026 (प्रथम सप्ताह) | स्नातक (Graduate) |
| Selection Post Phase-14 | अप्रैल 2026 | 10वीं / 12वीं / स्नातक |
| SSC JE 2026 | अप्रैल 2026 | डिप्लोमा / डिग्री |
| SSC CHSL 2026 | अप्रैल 2026 | 12वीं पास |
| Delhi Police SI / CPO | 31 मई 2026 | स्नातक |
| SSC GD Constable | सितंबर 2026 | 10वीं पास |
अप्रैल में आने वाली भर्तियां
अप्रैल महीने में एसएससी सीजीएल, जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D, तथा सीएचएसएल जैसी भर्तियों के नोटिफिकेशन आने की संभावना है। हालांकि इस बार कैलेंडर में विलंब की स्थिति दिखाई दे रही है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अलग-अलग पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की जाती है। इसमें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
नवीनतम अपडेट कहां मिलेंगे
भर्ती से जुड़े किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए आपको एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। इसी वेबसाइट के माध्यम से सभी नोटिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 कब आएगी?
अप्रैल महीने में नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक (ग्रेजुएशन) डिग्री होना अनिवार्य है।
एसएससी जीडी भर्ती 2026 कब आएगी?
सितंबर महीने में आने की संभावना है। इस बार 93,000 से अधिक पदों पर आवेदन लिए जा सकते हैं।
दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती कब आएगी?
दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती का नोटिफिकेशन 31 मई 2026 को जारी होने की संभावना है। हालांकि इस बार कैलेंडर में संशोधन भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा दी गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी इसमें मानवीय त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हमारा उद्देश्य आपको नवीनतम अपडेट प्रदान करना है। सलाह दी जाती है कि आप किसी भी नोटिस या सूचना को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जांच लें।
