S
Sarkari Job Key

Indian Bank Specialist Officer Vacancy 2026: इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 350 पदों पर भर्ती

इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी हो चुका है। इंडियन बैंक की तरफ से कुल 350 पदों पर एक नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें उम्मीदवार 8 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती पूरे भारत के अभ्यर्थियों के लिए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in के माध्यम से अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस लेख में आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां बताई गई हैं।

Indian Bank Specialist Officer Vacancy 2026

Indian Bank Specialist Officer Vacancy 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती संगठन इंडियन बैंक
पद का नाम स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)
कुल पद 350
आवेदन प्रारंभ तिथि 8 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026
शैक्षणिक योग्यता B.Tech, MCA, MBA, PGCA आदि (पद अनुसार)
आयु सीमा 22 से 37 वर्ष (1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर)
आवेदन शुल्क General/OBC/EWS: ₹850
अन्य वर्ग: ₹175
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग → इंटरव्यू → दस्तावेज़ सत्यापन → मेडिकल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट https://indianbank.bank.in/

शैक्षणिक योग्यता:

इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता B.Tech, MCA, MBA, PGCA आदि पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है।

आयु सीमा:

न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, जो भी उम्मीदवार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आते हैं, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Indian Bank SO Recruitment 2026 आवेदन शुल्क:

इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें सामान्य (General), OBC और EWS उम्मीदवारों को 850 रुपये, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगे।

Indian Bank SO Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया:

इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उनका दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और अंत में मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन:

1. आपको सबसे पहले इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://indianbank.bank.in/career/ पर जाना होगा।
2. यहाँ आप 'Career' के विकल्प पर क्लिक करेंगे, जिसके बाद आप भर्ती से संबंधित पेज पर पहुँच जाएंगे।
3. यहाँ आप सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
4. नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद 'Apply' लिंक पर क्लिक करें।
5. अब आपसे मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें, जिसके बाद ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
6. आवेदन फॉर्म को एक बार वेरिफाई कर लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है।
7. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
8. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि भविष्य में यह प्रिंट आउट आपके काम आएगा।

डिस्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी हम इसमें मानवीय त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा निवेदन है कि किसी भी आवेदन फॉर्म या नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य मैच (मिलान) कर लें। धन्यवाद।
Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!