DSSSB Result News: डीएसएसएसबी (DSSSB) यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ये परिणाम उपलब्ध करा दिए गए हैं। डीएसएसएसबी की तरफ से साल भर में कई परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है और सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाते हैं। अगर आपने भी इससे संबंधित किसी भर्ती का आवेदन फॉर्म भरा था और परीक्षा दी थी, तो आपके परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।
इन पदों के लिए जारी किया गया है रिजल्ट
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों के लिए चयन परिणामों की घोषणा कर दी है। इनमें शिक्षा निदेशालय (DoE) के तहत टीजीटी (सामाजिक विज्ञान - पुरुष), नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) में पीजीटी (अंग्रेजी) और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। आपकी इन परीक्षाओं का आयोजन 7 जुलाई से 11 जुलाई 2025 के बीच किया गया था।
डीएसएसएसबी रिजल्ट 2026 लेटेस्ट अपडेट:
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से पिछले समय में आयोजित हुई विभिन्न भर्तियों के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। हमने रिजल्ट का सीधा लिंक आर्टिकल के अंत में प्रदान कराया है ताकि आपको अपना परिणाम देखने में किसी भी तरह की असुविधा न हो।
कैसे चेक करें डीएसएसएसबी (DSSSB) रिजल्ट:
1. सबसे पहले दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
2. इसके बाद यहाँ 'Latest Result' के सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब अपने पद के अनुसार दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पीडीएफ (PDF) खुलकर आएगी।
5. इस पीडीएफ में आप कट-ऑफ और अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और कंफर्म कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
महत्वपूर्ण लिंक:
इस रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in है, जहाँ आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
मैं डीएसएसएसबी (DSSSB) परीक्षा का परिणाम कहाँ देख सकता हूँ?
आप अपना परिणाम दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
क्या DSSSB रिजल्ट के साथ कट-ऑफ अंक भी जारी करता है?
हाँ, बोर्ड हर पद के लिए रिजल्ट के साथ आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट (PDF) भी जारी करता है।
रिजल्ट चेक करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी?
आपको रॉलनंबर और जन्मतिथि या जरूरी जानकारी की जानकारी पड़ सकती है।
