S
Sarkari Job Key

यूपी टीईटी परीक्षा रिजल्ट @upessc.up.gov.in पर जारी! सीधा लिंक यहां

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 परीक्षा का रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। इसका सीधा लिंक हमने आर्टिकल के अंत में प्रदान कर दिया है।

यूपीटीईटी (UPTET) 2026 परीक्षा का रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 9 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 थी।

UP TET Notification 2026

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। यूपीटीईटी 2026 के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी हो चुका है। यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 मार्च से 3 मई 2026 तक पूरी की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करवाना होगा।

UP TET Notification 2026: क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीटीईटी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है। परीक्षा तिथि 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

विवरण तिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी 30 जून 2026
परीक्षा तिथि 2, 3 और 4 जुलाई 2026
रिजल्ट 26 अगस्त 2026

क्या है UP TET Notification 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट

आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट लिंक
UPSSSC Official Website Visit Website

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹1000, एससी-एसटी उम्मीदवारों को ₹500 और दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹300 शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई ई चालान के जरिए आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹1000
एससी / एसटी ₹500
दिव्यांग ₹300
भुगतान माध्यम ऑनलाइन या एसबीआई ई चालान

क्या है योग्यता

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यदि पेपर-1 (प्राथमिक स्तर शिक्षक भर्ती) के लिए आवेदन करते हैं तो किसी भी विषय में स्नातक या डीएलएड अंतिम वर्ष में होना अनिवार्य है। वहीं यूपीटीईटी जूनियर स्तर परीक्षा के लिए स्नातक या परास्नातक 50% अंकों के साथ बीएड पास होना या अंतिम वर्ष में होना चाहिए।

पेपर योग्यता विवरण
पेपर-1 (UPTET Primary Level Eligibility) स्नातक और डीएलएड पास या अंतिम वर्ष
पेपर-2 (UPTET Junior Level Eligibility) स्नातक/परास्नातक के साथ बीएड पास या अंतिम वर्ष

*कृपया शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को विस्तार से अवश्य पढ़ें।

कैसे देखें अपना रिजल्ट (How to Check UPTET Result)

  1. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां पर आप रिजल्ट क्षेत्र में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करेंगे।
  3. अपनी लॉगिन डिटेल भरने के बाद आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

विवरण लिंक
UPTET Result 2026 Click Here
नोटिफिकेशन डाउनलोड Notification
UPTET Admit Card 2026 Download Click Here
UPTET आधिकारिक वेबसाइट Official Website
Join Our WhatsApp Channel Join Now
हमारी वेबसाइट sarkarijobkey.com
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।
Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!