S
Sarkari Job Key

CTET 2026 Admit Card: सीटेट सितंबर 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा?

CTET 2026 Notification Out: सीटेट जुलाई-अगस्त 2026 के लिए नोटिफिकेशन 11 मई 2026 को जारी हो चुका है आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के मुताबिक आपके आवेदन फॉर्म 11 मई 2026 से 10 जून 2026 रात 11:59 तक भरे गए वहीं आपकी परीक्षा 6 सितंबर रविवार के दिन आयोजित की जाएगी। सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से आप सभी जरूरी अपडेट प्राप्त सकते हैं।

आपकी परीक्षा का आयोजित पूरे देश में 6 सितंबर रविवार को आयोजित होगी जिसके एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किये जाएंगे।

सीटेट वर्ष में दो बार आमतौर पर जुलाई और दिसंबर महीने में आयोजित किया जाता है। फरवरी 2026 की परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इसके बाद छात्र अगली परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

CTET Ka Form Kab Aayega 2026

सीटेट जुलाई के लिए आमतौर पर आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया मार्च और अप्रैल में पूरी कर ली जाती है। इस बार आपके आवेदन प्रक्रिया थोड़ा विलंब से शुरू हो रही है 11 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

सीटेट जुलाई सत्र 2026 का विज्ञापन जारी होने के बाद लगभग 1 महीने आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया चलती है। इसके बाद आपकी परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित करवाई जाएगी आपका रिजल्ट परीक्षा आयोजित होने के लगभग एक से डेढ़ महीने के भीतर लगभग अक्टूबर में जारी कर दिया जाएगा। यह सभी प्रक्रियाएं सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से पूरी की जाती हैं।

मुख्य विवरण (Particulars) महत्वपूर्ण जानकारी (Details)
परीक्षा का नाम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026
आयोजक संस्था केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
नोटिफिकेशन तिथि 11 मई 2026 (जुलाई सत्र के लिए)
आवेदन तिथियाँ 11 मई 2026 से 10 जून 2026 रात 11:59 तक
परीक्षा तिथि 6 सितंबर 2026
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन (OMR आधारित)
सर्टिफिकेट वैधता आजीवन (Lifetime Validity)
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in

क्यों जरूरी है सीटेट एग्जाम?

सीटेट परीक्षा अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो अनिवार्य है, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक (प्राइमरी लेवल शिक्षक) और 6 से 8 तक (अपर प्राइमरी शिक्षक) के लिए सीटेट पात्रता होना जरूरी है।

पेपर-1: कक्षा 1 से 5 तक के लिए आयोजित करवाया जाता है, जिसमें 12वीं न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 2 वर्षीय डी.एल.एड. या समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है।

पेपर-2: कक्षा 6 से 8 तक के लिए होता है, जिसमें स्नातक न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.एड. या स्नातक प्लस 2 वर्षीय डी.एल.एड. होना जरूरी है।

सीटेट के लिए आयु सीमा

सीटेट के लिए न्यूनतम आयु 17 से 18 वर्ष निर्धारित होती है। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा की कोई भी सीमा निर्धारित नहीं है।

कितना है आवेदन शुल्क?

सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से निर्धारित होता है:

  • सामान्य/OBC: पेपर-1 या पेपर-2 के लिए ₹1000, दोनों पेरो के लिए ₹1200।
  • SC/ST/विकलांग: पेपर-1 या पेपर-2 के लिए ₹500, दोनों पेरो के लिए ₹600।

उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) से भुगतान कर सकते हैं।

क्या होता है परीक्षा पैटर्न?

सीटेट परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। ये प्रश्न कुल 150 अंकों के होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए आपको 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में किसी भी तरह का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होता है।

कितने छात्र देते हैं हर साल परीक्षा

सीटेट की परीक्षा में प्रतिवर्ष 23 से 25 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं इस बार जुलाई सत्र में छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है छात्रों की संख्या बढ़ती घटती रहती है क्योंकि सीटेट परीक्षा वर्ष में 2 बार आयोजित होती है।

कितना होता है पासिंग मार्क्स?

पासिंग मार्क्स की बात करें तो:

सामान्य वर्ग: उम्मीदवारों को 60% यानी 150 में से 90 अंक लाने होते हैं।

आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST/दिव्यांग): उम्मीदवारों को 55% अंक यानी 150 में से 82 अंक लाने होते हैं।

एक बार अगर आप सीटेट सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेते हैं, तो यह जीवन भर के लिए मान्य होता है।

कैसे करें आवेदन?

अभी सीटेट के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जुलाई सत्र का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की संभावना है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप निम्न स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद 'New Registration' के लिंक पर क्लिक करें। अगर पहले से रजिस्ट्रेशन है, तो 'Apply Online' पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  4. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित अपने पास रख लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. सीटेट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कब से भरे जाएंगे?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट जुलाई 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 11 मई 2026 को जारी हो चुका है आपके आवेदन 11 मई 2026 से 10 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

2. क्या सीटेट परीक्षा का सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड रहता है?
जी हां, अगर आप सीटेट परीक्षा क्वालीफाई कर लेते हैं और अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेते हैं, तो इसकी वैधता जीवन भर रहती है। एक बार परीक्षा पास करने के बाद आपको बार-बार इस परीक्षा में बैठने की आवश्यकता नहीं होती है।

3. क्या सीटेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है?
नहीं, सीटेट परीक्षा में किसी भी प्रकार का कोई भी नकारात्मक अंकन नहीं होता है। किसी भी गलत उत्तर के लिए आपका कोई भी अंक नहीं काटा जाएगा।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!