RRB Group D Result Kab Aayega 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से आयोजित आरआरबी ग्रुप डी (CEN 08/2024) भर्ती परिणाम को लेकर उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं उनका रिजल्ट 1 जुलाई 2026 को आपका स्कोरकार्ड और रिजल्ट आज शाम 6:00 बजे से लाइव (सक्रिय) हो जाएगा। अभी कटऑफ पीडीएफ और रिजल्ट पीडीएफ देखने के लिए आपको संबंधित रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। भारतीय रेलवे के कुल 16 जोनों में 32,438 पदों पर यह भर्ती आयोजित हो रही है। इसमें मुख्य रूप से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और हेल्पर इलेक्ट्रिकल जैसे विभिन्न पदों पर आवेदन फॉर्म भरे गए थे।
RRB Group D 2024 Overview
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म का नोटिफिकेशन 22 जनवरी 2025 को जारी किया गया था। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू हुई थी और 1 मार्च 2025 तक आवेदन फॉर्म भरे गए थे। वहीं आपकी ऑनलाइन सीबीटी (CBT) परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक कई चरणों में किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद आपकी उत्तर कुंजी (Answer Key) 17 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई थी।
| भर्ती कार्यक्रम (Event) | महत्वपूर्ण तिथि (Dates) |
|---|---|
| अधिसूचना जारी (Notification Date) | 22 जनवरी 2025 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि (Apply Start) | 23 जनवरी 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Apply Last Date) | 1 मार्च 2025 |
| ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा (CBT Exam Date) | 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 |
| रिजल्ट जारी | 1 जुलाई 2026 |
क्या है चयन प्रक्रिया (Selection Process)?
उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा रिजल्ट के बाद अगले चरणों में अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी। इसके तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन (DV) और अंत में मेडिकल परीक्षण (Medical Exam) के आधार पर आपका ग्रुप डी के पदों पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।
कैसे देखें अपना रिजल्ट (How to Check RRB Group D Result)?
रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने रेलवे जोन के हिसाब से रेलवे भर्ती बोर्ड की केंद्रीय वेबसाइट या क्षेत्रीय वेबसाइटों (जैसे कि आरआरबी मुंबई, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी चंडीगढ़ आदि) पर जाना होगा।
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले संबंधित वेबसाइट पर जाएँ।
- इसके बाद CEN 08/2024 Result - Shortlisted Candidates for PET के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ (PDF) खुलकर आएगी, जिसमें आप अपना रोल नंबर डालकर check कर सकते हैं।
- यदि आप कंप्यूटर या लैपटॉप में अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं, तो आपको Control + F (Ctrl + F) दबाना होगा, जिसके बाद सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके एंटर करें।
- वहीं अगर आप मोबाइल पर पीडीएफ रिजल्ट देख रहे हैं, तो पीडीएफ व्यूअर के सर्च कॉलम (Search Icon) पर क्लिक करने के बाद अपना नंबर डालकर देख पाएंगे।
- अगर आपका नाम, रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर इस लिस्ट में दिखाई देता है, तो आप अगली प्रक्रिया (PET) के लिए चयनित हो चुके हैं।
व्यक्तिगत स्कोरकार्ड (Scorecard) कैसे देखें:
यदि आप अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं, तो आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहाँ से आप अपना स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स चेक कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

