S
Sarkari Job Key

UP Board Result Date 2026: इस दिन आएगा यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट

UP Board Result Date 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार लगभग 52 लाख छात्र कर रहे हैं। उनकी परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित करवाया गया है।

UP Board Result Date 2026
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 रिजल्ट अपडेट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 रिजल्ट अपडेट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 रिजल्ट अपडेट

कब तक जारी होगा आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट

उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं शिक्षा परिणाम (यूपी बोर्ड) के लिए कोई आधिकारिक डेट घोषित नहीं हुई है। लेकिन कॉपियों के मूल्यांकन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तक तय की गई थी। माना जा रहा है कि 15 से 20 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

हालांकि पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखा जाए तो 2025 में रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि इसी तिथि के आसपास आपका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

कहां देख पाएंगे अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी होने वाला है। हालांकि कोई तिथि घोषित नहीं हुई है, इसलिए छात्रों को लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना होगा।

सभी छात्र रिजल्ट देखने के लिए यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या यूपीएमएसपी रिजल्ट पोर्टल पर जा सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां होम पेज पर ही "UP Board 10th Result 2026" या "UP Board 12th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहे तो उसे डाउनलोड कर सकते हैं या उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

महत्वपूर्ण सलाह

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। इंटरनेट पर कई तरह के लिंक वायरल हो सकते हैं। इसलिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

नमस्कार साथियों, हम आपके लिए इसी तरह के सरकारी नौकरी अपडेट लेकर आते रहते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमें व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन कर सकते हैं ताकि आपको नवीनतम भर्ती अपडेट सबसे पहले मिलता रहे।

Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!