S
Sarkari Job Key

CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई क्लास 12th रिजल्ट कब होगा जारी

CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र आखिर कब अपना रिजल्ट देख पाएंगे, इस संबंध में जरूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

CBSE Class 12th Result 2026:

सीबीएसई 2026 की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं। इनके परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cpsc.nic.in और cbseresults.nic.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अन्य वेबसाइटों के माध्यम से भी अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे। अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा।

अभी नहीं जारी हुई है तिथि

सीबीएसई की तरफ से अभी तक क्लास 12th रिजल्ट 2026 की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर उम्मीद है कि यह परिणाम मई महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें क्योंकि सबसे पहले कोई भी अपडेट वहीं उपलब्ध कराया जाएगा।

कब तक आएगा दसवीं का रिजल्ट

दसवीं का रिजल्ट और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग तिथियों पर जारी होते हैं। हालांकि दसवीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी कर दिया जाएगा। 10वीं का रिजल्ट अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को रिजल्ट आने तक संभालकर रखें ताकि असुविधा से बच सकें और सबसे जल्दी रिजल्ट देख सकें।

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

सीबीएसई क्लास 12th में पास होने के लिए सभी छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे। यह अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल को मिलाकर होने चाहिए। अगर आप किसी भी विषय में 33% से कम अंक लाते हैं तो आपको अनुत्तीर्ण माना जाएगा।

इन तरीकों से भी देख पाएंगे अपना रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया जाता है। इसके अतिरिक्त कई न्यूज़ पोर्टल या एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के इस्तेमाल से भी आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं करती तो आप इन माध्यमों से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्न आसान स्टेप फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे:
सबसे पहले results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • अब सीबीएसई क्लास 12th रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने स्कूल नंबर, रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि भरें।
  • सभी सही जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसका प्रिंट आउट भी आप निकालकर रख सकते हैं।
Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!