UPSSSC PET 2026 का नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जून 2026 से जारी होने की संभावना है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद फॉर्म भरने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा, जिसके बाद अगस्त या सितंबर 2026 में आपकी परीक्षा आयोजित करवाई जा सकती है। आवेदन फॉर्म और नोटिफिकेशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET), उत्तर प्रदेश में ग्रुप 'B' और ग्रुप 'C' जैसे लेखपाल, VDO, जूनियर असिस्टेंट की भर्ती के लिए अनिवार्य प्रारंभिक परीक्षा है। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास (हाई स्कूल) निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से OMR शीट पर होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अंकों के आधार पर ही आपकी मेरिट तैयार होगी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है; गलत उत्तर पर 0.25 यानी 1/4 अंक काटे जाएंगे। एक बार अगर आप इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, तो स्कोरकार्ड की वैधता 1 साल तक होती है।
UPSSSC की भर्तियों में PET स्कोरकार्ड के माध्यम से ही शॉर्टलिस्ट किया जाता है। शॉर्टलिस्ट प्रक्रिया को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य हो पाते हैं।
1 साल होती है पेट स्कोर कार्ड की वैधता
यूपी ट्रिपल एससी पेट परीक्षा के स्कोर कार्ड की वैधता 1 साल होती है। अगर आप एक बार इस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो आपको 1 साल तक इसके स्कोर कार्ड के आधार पर आगामी भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलता है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए भर्ती के रूप में प्रारंभिक परीक्षा के तौर पर देखी जाती है।
क्या पेट परीक्षा पास करने के लिए कोई निश्चित कट ऑफ निर्धारित होता है?
नहीं, पेट परीक्षा पास करने का कोई निश्चित कट ऑफ निर्धारित नहीं है। यह आगामी भर्तियां जैसे यूपी लेखपाल, यूपी जूनियर असिस्टेंट या अन्य पदों के लिए इस आधार पर निर्धारित होता है कि कितने पद हैं और कितने लोगों ने उसके लिए आवेदन फॉर्म भरा है। उसके आधार पर आपके पेट स्कोर कार्ड का कट ऑफ निर्धारित किया जाता है, तभी आप मुख्य परीक्षाओं में बैठ पाते हैं। इसलिए आपको इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा स्कोर लाने की कोशिश करनी होती है, क्योंकि आपको खुद नहीं पता कि आप आगामी किस भर्ती में आवेदन फॉर्म भर पाएंगे और किसमें नहीं, क्योंकि कई भर्तियों में नॉर्मल परसेंटाइल बहुत अधिक हो जाता है।
क्या पेट 2026 नोटिफिकेशन जारी होगा या नहीं?
पेट परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जून महीने में जारी होने की प्रबल संभावना है। आपको आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखना होगा।
पेट परीक्षा के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
पेट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं से लेकर उच्च स्तर तक की रहती है, वहीं आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित होती है।
पेट परीक्षा में पास होने के लिए कितना स्कोर लाना होता है?
यह इस परीक्षा की सबसे बड़ी दुविधा है कि इसमें कोई निश्चित कट ऑफ निर्धारित नहीं है कि आपको कितने अंक लाने होंगे परीक्षा पास करने के लिए। इसलिए आपको अधिक से अधिक अंकों पर ध्यान देना होता है, क्योंकि कई भर्तियां बहुत ज्यादा कट ऑफ के साथ आपको मौका देती हैं और कुछ में बहुत कम कट ऑफ से ही आप मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाते हैं।
यूपी पेट स्कोर कार्ड के आधार पर आयोजित होती हैं ये बड़ी भर्तियां
उत्तर प्रदेश में पेट परीक्षा का स्कोर कार्ड प्राप्त करने के बाद आपको लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया जाता है। इसके अतिरिक्त कई अन्य पदों के लिए भी आवेदन फॉर्म निकाले जाते हैं जिसमें जूनियर असिस्टेंट जैसे पद भी शामिल हैं।
कितना है आवेदन शुल्क?
पेट परीक्षा में आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों को 185 रुपये, जबकि एससी-एसटी उम्मीदवारों को 95 रुपये, वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होता है।
क्या होती है रणनीतिक तैयारी?
पेट परीक्षा पास करने के लिए आपको इसके सिलेबस को ध्यान से पढ़ना होगा। इसके बाद 10 अंकों का करंट अफेयर्स और एनसीईआरटी पर आधारित जीएस कक्षा 10 के लेवल तक की पूछी जाती है। गणित, रीजनिंग और हिंदी के प्रश्न भी इसमें शामिल किए जाते हैं, वहीं इंग्लिश विषय और सामान्य विज्ञान—कुल मिलाकर सभी सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी सिलेबस में दी गई होती है। आप पुराने विज्ञापनों के नोटिफिकेशन से अपने सिलेबस की तैयारी कर सकते हैं, लेकिन नवीनतम अपडेटेड सिलेबस के लिए आपको नवीनतम विज्ञापन का भी इंतजार करना होगा, क्योंकि कई बार कुछ जरूरी बदलाव भी हो जाते हैं।
अगर आप इस परीक्षा में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो प्रीवियस ईयर प्रश्नों को और टॉपिक्स को अच्छे से तैयार कर लें, क्योंकि ये आपके लिए सबसे ज्यादा प्रश्न हल करने और स्कोर करने में बहुत मददगार साबित होते हैं।
