S
Sarkari Job Key

SSC GD Admit Card Kab Aayenge: एसएससी जीडी 2026 एडमिट कार्ड @ssc.gov.in पर जारी।

SSC GD Admit Card Kab Aayega: एसएससी जीडी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से जारी कर दिए गए हैं। एसएससी जीडी 2026 की परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक होने जा रहा है। आपका एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। अगर आपने अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप देख ली है, तो परीक्षा से कुछ दिन पहले आपका एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों की परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू हो रही है, उनके एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

SSC GD Admit Card Kab Aayenge:

SSC GD Admit Card Kab Aayenge महत्वपूर्ण अपडेट

एडमिट कार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को ssc.gov.in पर विजिट करना होगा। यहाँ आपको एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा। आप अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करेंगे, इसके बाद आपको आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। एडमिट कार्ड में आपको कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिसमें परीक्षा हॉल में जाने के लिए आपको एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र यानी आईडी कार्ड ले जाना अनिवार्य है। बिना आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

SSC GD Overview Table

एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की तरफ से किया जाता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के तहत कुल 25,487 पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरे गए थे। ये आवेदन फॉर्म बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स एवं एसएसएफ के लिए भरे जाते हैं। आपकी सीबीटी परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक होने जा रहा है। जिन भी उम्मीदवारों की परीक्षा 27 अप्रैल को है, उनके एडमिट कार्ड 25 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए गए हैं।

विवरण (Description) जानकारी (Details)
भर्ती का नाम SSC GD Constable Recruitment 2026
कुल पद 25,487 पद
परीक्षा की तिथि 27 अप्रैल से 30 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी तिथि 25 अप्रैल 2026 (शुरू)
न्यूनतम योग्यता 10वीं पास
चयन प्रक्रिया CBT, PET/PST, Medical, DV
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित होती है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित रहती है, वहीं वेतन की बात करें तो 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जाता है। चयन प्रक्रिया की बात करें तो सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), पीईटी/पीएसटी, मेडिकल एग्जामिनेशन और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है।

एसएससी जीडी परीक्षा पैटर्न

एसएससी जीडी की परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है, यानी 160 अंक के आधार पर आपकी मेरिट तैयार होती है। ये प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज एंड अवेयरनेस, मैथमेटिक्स, हिंदी/इंग्लिश विषय से पूछे जाते हैं। सभी विषयों के 20-20 प्रश्न मिलाकर कुल चार सेक्शन होते हैं और चारों सेक्शन के 80 प्रश्न हल करने के लिए आपको 60 मिनट का समय दिया जाता है।

पहले ही जारी हो चुकी है सिटी इंटीमेशन स्लिप

अगर आपने अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड नहीं की है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन या रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करेंगे, जहाँ आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। यहाँ पर आप एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 टैब पर क्लिक करेंगे। अब आपको यहाँ सिटी इंटीमेशन स्लिप का लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आप अपनी परीक्षा की तारीख और शहर के साथ शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Download SSC GD Constable 2026 Admit Card: https://ssc.gov.in/login

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!