यूपीएसआई सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 81,000 पदों पर भर्ती का वादा किया गया है। इसके तहत ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि करीब 41,000 कांस्टेबल के साथ 5,000 एसआई (SI) की भर्तियां भी आने जा रही हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। सिर्फ़ मुख्यमंत्री जी के ऑफिस से यह जानकारी दी गई है कि सत्र 2026-27 के बीच नई पुलिस भर्तियां की जाएँगी, जिसमें एसआई भर्ती के आने की भी संभावना है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर मौका होने जा रहा है। एसआई की भर्तियां लंबे समय तक पेंडिंग में पड़ी रहती हैं। 2025 भर्ती के बाद अगर आपको 2026 भर्ती में भी मौका मिल रहा है, तो यह किसी सपने से कम नहीं है। यूपी में एसआई बनने के लिए आपको निम्न योग्यताएं पूरी करनी होंगी।

यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती का अवलोकन (UP SI Recruitment Overview)
उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म जल्द ही भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आपकी चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के आधार पर की जाएगी।
भर्ती अवलोकन तालिका:
| विवरण | योग्यता/मानदंड |
|---|---|
| शैक्षणिक योग्यता | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) पास होना अनिवार्य है। |
| न्यूनतम आयु सीमा | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु सीमा | 28 वर्ष |
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB). |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के आधार पर की जाएगी। |
| आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट | एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को 5 साल की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाती है। |
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए अलग से बोर्ड स्थापित है, जिसे 'उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड' (UPPBPB) कहा जाता है। इसी बोर्ड की तरफ से एसआई, कांस्टेबल और अन्य पुलिस से जुड़ी भर्तियां आयोजित करवाई जाती हैं। वर्तमान में भी यूपीएसआई की 4,543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रचलित है, जिसकी परीक्षा आयोजित होने के बाद अभ्यर्थी इसके परिणाम (रिजल्ट) का इंतजार कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता
यूपीएसआई में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) पास होना अनिवार्य है। तभी आप इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।
आयु सीमा
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है। इसमें एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को 5 साल की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाती है।
परीक्षा पैटर्न
यूपीएसआई की परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, रीजनिंग, जीएस और मूल विधि सहित चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय/खंड से 40 प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल मिलाकर 160 प्रश्नों के आधार पर आपकी मेरिट तैयार होती है। प्रत्येक प्रश्न ढाई अंक का होता है, यानी आपकी मेरिट 400 अंकों के आधार पर निर्धारित की जाती है।
शारीरिक मानक
- पुरुष उम्मीदवार:
- लंबाई: 168 सेंटीमीटर (सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के लिए)।
- सीना: 79 से 85 सेंटीमीटर।
- महिला उम्मीदवार:
- लंबाई: 152 सेंटीमीटर (सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के लिए)।
- न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के लिए:
- पुरुषों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
- महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
यूपीएसआई की तैयारी कैसे करें
उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर की तैयारी करने के लिए आपको सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से समझना होगा। इसमें जीएस में मूल विधि अलग से जोड़ा गया है। इसको भी आपको अलग से पढ़ना होगा, क्योंकि यह आपके चयन में अहम रोल प्ले करता है। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए दौड़ लगाते रहें।
इस बार परीक्षा के कट ऑफ ने तोड़े सारे रिकार्ड
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।
