शिक्षा मंत्री ने की UK Board Result 2026 की घोषणा
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रामनगर बोर्ड कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें रिजल्ट की घोषणा की गई।रिजल्ट को लेकर क्या है स्टेटस
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च महीने के बीच किया गया था।कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए आपको ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।यहाँ पर आप UK Board 10th Result 2026 या UK Board 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करेंगे।
संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और जरूरी जानकारी के साथ सबमिट करना होगा।
सबमिट करते ही आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
2026 में परीक्षा कुल विद्यार्थी
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 2,15,252 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 1,12,000 के करीब दसवीं परीक्षा में जबकि 1,02,000 के करीब इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए। आपकी परीक्षा का आयोजन 1261 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।पास होने के लिए चाहिए न्यूनतम 33% अंक
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए आपको प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।महत्वपूर्ण:- कृपया रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को ही विजिट करें।

