S
Sarkari Job Key

BTSC Bihar Laboratory Assistant Recruitment 2026: लैबोरेट्री असिस्टेंट के 1091 पदों पर नई भर्ती

BTSC Bihar Laboratory Assistant Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से लैबोरेट्री असिस्टेंट के पदों पर एक नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस नोटिस के मुताबिक इन भर्ती पदों के लिए आवेदन फार्म 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएंगे, जहां 6 मई 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। कुल 1091 पदों पर लैबोरेट्री असिस्टेंट में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) Overview

भर्ती की संक्षिप्त जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

विभाग विवरण
भर्ती संगठन बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)
पद का नाम लैबोरेट्री असिस्टेंट
कुल पद 1091
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या स्नातक डिग्री
आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
वेतन ₹25,500 – ₹81,100 प्रति माह
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन प्रारंभ तिथि 6 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

लैबोरेट्री असिस्टेंट के पदों पर शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाएगी।

वेतन

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कंप्यूटर मोड में करवाई जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 6 अप्रैल से हो जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर रजिस्ट्रेशन क्षेत्र पर क्लिक करें।
  • अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है तो "Apply Online" के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद "Apply Online" के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना बिल्कुल न भूलें।

डिस्क्लेमर: इस भर्ती संबंधी जानकारी को केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जारी विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी प्रकार की त्रुटि, परिवर्तन या अद्यतन के लिए आयोग की आधिकारिक सूचना ही अंतिम और मान्य होगी।

Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!