S
Sarkari Job Key

UP Police Result Kab Aayega 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट जल्द होगा जारी।

UP Police Result Kab Aayega 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की प्रबल संभावना है। रिजल्ट देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखनी होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 32,679 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रचलित है। उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट के अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर नियमित रूप से चेक करते रहें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित करवाई गई इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी 20 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई परीक्षा की सभी 6 पालियों के लिए प्रोविजनल (Provisional) उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अवलोकन (Overview Table)

विशेषता (Feature) विवरण (Details)
पदों की संख्या 32679
परीक्षा तिथि 8 से 10 जून 2026
परीक्षा मोड ऑफलाइन (OMR शीट पर हल करना)
प्रश्नों की कुल संख्या 150 (बहुविकल्पीय प्रकार)
कुल अंक 300
समय अवधि 2 घंटे
नकारात्मक अंकन (Negative Marking) इस बार हटा दिया गया है (पहले 0.5 अंक होता था)
मुख्य विषय सामान्य हिंदी, रीजनिंग, जीके, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता
पुरुष उम्मीदवारों के लिए दौड़ (PET) 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर
महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ (PET) 14 मिनट में 2.5 किलोमीटर
पे लेवल पे लेवल 3
पे स्केल ₹21,700 से ₹69,100
शुरुआती इन-हैंड सैलरी ₹30,000 से ₹35,000 प्रति माह

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 32679 पदों के लिए आयोजित हो रही है। परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में आपको ऑफलाइन प्रश्न पत्र दिया जाता है जिससे आपको ओएमआर शीट पर हल करना होता है। कुल 150 बहुविकल्पी प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाता है। कुल 300 अंकों के आधार पर आपकी मेरिट निर्धारित की जाती है। इसमें सामान्य हिंदी, रीजनिंग, जीके, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता के प्रश्न पूछे जाते हैं।

कैसे देखे यूपी पुलिस कांस्टेबल Answer Key

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल Answer Key देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा 
  • यहां आपको सबसे पहले लोगों डिटेल के माध्यम से लॉगिन कर लेना है जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको आपके स्क्रीन के लेफ्ट साइड में Answer Key का ऑप्शन दिख जाएगा।
UPP Constable Answer Key 2025:- Click Here

परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण

शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण अगले प्रक्रिया के रूप में पूरे करने होंगे। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करना होगा।

कितनी है सैलरी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 3 के तहत पे स्केल 21700 से 69100 सैलरी प्रदान की जाती है। शुरुआती इन हैंड सैलरी 30000 से 35000 प्रति माह के बीच होती है।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!