S
Sarkari Job Key

SSC CHSL Notification 2026 Kab Aayega: जून में जारी होने की संभावना

SSC CHSL 2026 Notification: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से आयोजित होने वाली एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) 2026 का नोटिफिकेशन 30 अप्रैल 2026 को ही जारी किया जाना था, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर हुई देरी और जीडी भर्ती परीक्षा में व्यस्तता की वजह से अब इसका नोटिफिकेशन जून महीने में ही जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों के लिए यह नोटिफिकेशन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से जारी किया जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए लगभग 1 महीने का समय मिलेगा। इसके बाद टियर-1 परीक्षा जुलाई से सितंबर 2026 के बीच आयोजित करवाई जाएगी।

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती बोर्ड का नाम कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 2026)
पदों का विवरण एलडीसी (LDC), जेएसए (JSA), और डीईओ (DEO)
संभावित नोटिफिकेशन तिथि जून 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास
आयु सीमा 18 से 27 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया टियर-1 (CBT), टियर-2 (CBT) और टाइपिंग/स्किल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

किन पदों पर निकलती है भर्ती?

एसएससी सीएचएसएल के माध्यम से एलडीसी (LDC), डीईओ (DEO) और ग्रेड-ए जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाती है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। डीईओ ग्रेड-ए के पदों के लिए विज्ञान संकाय में गणित विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

क्या है आयु सीमा?

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित होती है। आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है। आपकी आयु की गणना किस तिथि से की जाएगी, इसके लिए आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

चयन प्रक्रिया

एसएससी सीएचएसएल मैं उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाता है जिसमें टायर 1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है इसके बाद आपके टायर 2 परीक्षा आयोजित होती है अंत में कौशल प्रशिक्षण या टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के बाद आपका फाइनल सिलेक्शन किया जाता है।

एसएससी सीएचएसएल 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी सीएचएसएल 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जून 2026 में जारी होने की प्रबल संभावना है पहले यह नोटिफिकेशन अप्रैल में ही जारी होना था किन प्रशासनिक कारणों की वजह से विलंब हुआ।

एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

एसएससी सीएचएसएल भर्त के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं कुछ विशेष पदों के लिए जैसे DEO Grade 1 के लिए विज्ञान और गणित विषय होना आवश्यक है।

एसएससी सीएचएसएल 2026 के लिए आयु सीमा कितनी है?

सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है वहीं आरक्षित श्रेणी में आने वाले ओबीसी, एससी, एसटी और आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!