रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित RRB NTPC Undergraduate (12वीं स्तर) भर्ती परीक्षा 2026 की Answer Key, Response Sheet और Question Paper आज 27 जून 2026 शाम 7:00 बजे जारी कर दी जाएगी। इसके संबंध में आधिकारिक नोटिस रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर पहले ही जारी किया जा चुका है।
उम्मीदवारों की परीक्षा 7 मई 2026 से 20 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित करवाई गई थी। अब परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी होने के बाद अभ्यर्थी 5 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक किसी भी प्रश्न पर आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 शुल्क देना होगा।
कुल 3,058 पदों पर हो रही है भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की RRB NTPC Undergraduate भर्ती का विज्ञापन CEN 07/2025 के तहत जारी किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,058 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इनमें Commercial Cum Ticket Clerk, Junior Clerk Cum Typist, Accounts Clerk Cum Typist और Trains Clerk सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
- Answer Key जारी होने की तिथि: 27 जून 2026 (शाम 7:00 बजे)
- परीक्षा तिथि: 7 मई से 20 जून 2026
- आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे
- प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क: ₹50
- परीक्षा का माध्यम: Computer Based Test (CBT)
उम्मीदवार Answer Key से जुड़ी सभी अपडेट रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

RRB NTPC UG Answer Key 2026 Download Link
Answer Key डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC Undergraduate Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Registration Number तथा Password या Date of Birth दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपकी Answer Key, Response Sheet और Question Paper स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
RRB NTPC UG Answer Key 2026 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- RRB NTPC Undergraduate Answer Key 2026 (CEN 07/2025) के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Registration Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
- Captcha Verification भरकर Login करें।
- लॉगिन करते ही आपकी Answer Key, Response Sheet और Question Paper स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसका PDF डाउनलोड या प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Official Website:- Click Here
ध्यान दें
यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, तो 5 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 शुल्क देना होगा।

