S
Sarkari Job Key

UPSSSC New Vacancy 2026: यूपी में हजारों पदों पर नई भर्तियाँ जाने पूरी अपडेट

UPSSSC new Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष हजारों पदों पर भर्ती निकाली जाती है। UPSSSC इन भर्तियों को ग्रुप सी (Group C) वर्ग की भर्तियों के रूप में संदर्भित करता है। इन भर्तियों में शामिल होने के लिए UPSSSC PET परीक्षा में वैलिड स्कोरकार्ड प्राप्त करना जरूरी होता है।

Agriculture Technical Assistant

यूपीएसएसएससी के Agriculture Technical Assistant पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका है कुल 2759 पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं आप 22 मई से 11 जून 2026 तक अपना आवेदन भर सकते हैं।

Excise Constable

यूपी में आबकारी सिपाही भर्ती के 722 पदों के लिए आवेदन फॉर्म 4 जून से 24 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

UPSSSC New Vacancy 2026

Lower PCS (Various Posts)

यूपी Lower PCS (Various Posts) भर्ती के आवेदन फॉर्म 29 मई से 18 जून 2026 तक भरे जाएंगे इस बार कुल 2285 पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।

किन-किन विभागों में आती हैं भर्तियां?

UPSSSC की नई भर्तियां यूपी लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, पंचायत सहायक, स्वास्थ्य विभाग, लोअर पीसीएस जैसी विभिन्न भर्तियां निकाली जाती हैं। UPSSSC अपने कैलेंडर के आधार पर इन भर्तियों का नोटिफिकेशन कुछ अंतराल के बाद जारी करता रहता है।

upsssc junior assistant ki vacancy kab aayegi 2026

उत्तर प्रदेश में जूनियर असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया पेट 2025 या 26 के आधार पर आयोजित करवाई जा सकती है वर्तमान में जूनियर असिस्टेंट की दो भर्तियां प्रचलित हैं। इसके बाद ही नई भर्ती आने की संभावना है हालांकि आपको आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना होगा क्योंकि जूनियर असिस्टेंट की भर्ती हर वर्ष निकलती है। इस बार वर्तमान की भर्ती यह पूरी होने के बाद ही नई भर्ती निकाली जाएगी ऐसी उम्मीद नजर आ रही है।

कितनी होती है आयु सीमा?

आयु सीमा की बात करें तो 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार इन भर्तियों में शामिल हो सकते हैं। वहीं आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इन भर्तियों में शैक्षणिक योग्यता अधिकांश पदों के लिए 12वीं पास निर्धारित होती है, लेकिन कुछ पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण भी रहती है। हालांकि, आपको भर्तियों के नोटिफिकेशन में पूरी जानकारी भर्ती के संदर्भ में दे दी जाती है।

इन भर्तियों के लिए जरूरी है UPSSSC PET परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC की तरफ से हर वर्ष PET परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा लाखों उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा में शामिल होने का एक पहला चरण है, जिसमें वैलिड स्कोरकार्ड के आधार पर आपको अन्य भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलता है।

कितनी होती है UP PET की निर्धारित कट-ऑफ?

UP PET परीक्षा की निर्धारित कट-ऑफ की बात करें तो इसकी कोई फिक्स कट-ऑफ पहले से तय नहीं है। जैसे किसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होता है, मान लो यूपी लेखपाल का नोटिफिकेशन आ रहा है और पदों की संख्या 10,000 है, तो मुख्य परीक्षा में पदों के लगभग 15 से 30 गुना छात्र बुलाए जाते हैं। इसके आधार पर ही आपका कट-ऑफ तय होता है। यानी साफ शब्दों में कहें तो पहले से कोई निर्धारित कट-ऑफ नहीं होता है, आपको PET परीक्षा में अधिक से अधिक स्कोर लाकर खुद को सुरक्षित कर लेना है ताकि आप किसी भी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने से वंचित न रह जाएं।

UP PET का नोटिफिकेशन कब आता है?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से UP PET का नोटिफिकेशन हर वर्ष जून-जुलाई महीने के आसपास जारी किया जाता है। इस वर्ष का नोटिफिकेशन भी जल्द जारी होने की संभावना है। वहीं इसकी परीक्षा अगस्त या सितंबर महीने में आयोजित करवाई जाती है।

15 से 20 लाख छात्र होते हैं शामिल

PET परीक्षा में प्रतिवर्ष 15 से 20 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं, जो कि एक बड़ी संख्या है।

कितने साल तक वैलिड होता है PET स्कोरकार्ड?

ध्यान रखें, UP PET स्कोरकार्ड केवल 1 साल (रिजल्ट जारी होने की तिथि से) के लिए वैलिड होता है। अगर आपने एक बार PET में अच्छा स्कोर प्राप्त कर लिया है, तो आप उस स्कोरकार्ड के आधार पर उस एक साल के दौरान आने वाली भर्तियों में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!