S
Sarkari Job Key

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका 22 अप्रैल तक करें आवेदन

UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के विभिन्न पदों पर आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 2 अप्रैल 2026 से हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना समय गंवाए अपना आवेदन फॉर्म भर दें क्योंकि अंतिम समय में साइट का सर्वर अक्सर स्लो हो जाता है। समय सीमा का ध्यान रखें ताकि आवेदन करने से वंचित न रह जाएं।
UPSSSC UPPCB Recruitment 2026

किन पदों पर हो रही है भर्ती

पदों में मॉनिटरिंग असिस्टेंट, अकाउंटेंट/ऑडिटर, साइंटिफिक असिस्टेंट, लॉ असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है। नोटिफिकेशन में स्पष्ट जानकारी दी गई है। इसमें 12वीं (साइंस स्ट्रीम) से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन और कॉमर्स में ग्रेजुएशन जैसी योग्यताएँ तय की गई हैं। सही जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 और 2 के तहत वेतन मिलेगा। उदाहरण के लिए, साइंटिफिक असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवार को ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर Live Advertisement विकल्प चुनें।

अब UPPCB Various Post Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अपना PET Registration Number डालकर लॉगिन करें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

फीस का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य लें।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!