UPSSSC Upcoming vacancy 2027 - 30 हजार से अघिक पदों पर भर्ती

UPSSSC Upcoming vacancy 2027: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आगामी वर्ष 2027 में विभिन्न पदों पर भर्तियां देखने को मिलने वाली हैं। अनुमान है कि 30,000 से अधिक पदों पर नई भर्तियां देखने को मिलेंगी, जिसमें जूनियर असिस्टेंट, राजस्व लेखपाल (विशेष रूप से चकबंदी लेखपाल), ग्राम पंचायत अधिकारी और मुख्य सेविका जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इसके लिए पहली शर्त पीईटी 2025 या 2026 में बेहतर स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। वहीं पदों के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्र की योग्यता निर्धारित होती है जो आपको नोटिफिकेशन आने पर पता चल जाएगी। कई भर्तियों में सीसीसी कंप्यूटर डिप्लोमा भी मांगा जाता है।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 और कनिष्ठ सहायक भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की परीक्षा आयोजित हो चुकी है। परीक्षा आयोजित होने के बाद इसका रिजल्ट दिसंबर महीने में जारी होने की संभावना है, जिसके बाद कई विभिन्न पदों पर भर्तियां देखने को मिलेंगी, जिसमें सबसे बड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश में जूनियर असिस्टेंट यानी कनिष्ठ सहायक के पदों पर आयोजित होने वाली है।

यूपी जूनियर असिस्टेंट की वैकेंसी कब आएगी 2026?

उत्तर प्रदेश में लगभग 3000 से 4000 पदों पर। 12वीं पास युवाओं के लिए जिनके पास सीसीसी कंप्यूटर प्रमाण पत्र है और उन्होंने पीईटी 2025 या 2026 में अच्छा स्कोर किया है, तो वे इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

वर्तमान में कंबाइंड सबोर्डिनेट सर्विस (इंटरमीडिएट लेवल) मुख्य परीक्षा पीईटी 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इस भर्ती में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, कमर्शियल टैक्स कलेक्शन अमीन और भूमि अर्जन अमीन के साथ समाज कल्याण पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर और क्लर्क के पद शामिल हैं। इन सभी पदों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

2026-27 में आगामी भर्तियां

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के 1600 से अधिक पदों पर भर्ती देखने की संभावना है। वहीं ऑडिटर/असिस्टेंट के 1600 से अधिक पद, स्टेनोग्राफर के 800 से अधिक पद, कंप्यूटर असिस्टेंट (सचिवालय) के 450 पद, लाइब्रेरियन के 600 पद, रेडियो पंचायत के 520 पद और अधिशासी अधिकारी के 245 से अधिक पदों पर नई भर्तियां देखने को मिलने वाली हैं। हालांकि इनके विज्ञापन कब जारी होंगे, इस संदर्भ में अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।

क्र.सं. पद / भर्ती का नाम कुल पद (संभावित) अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता तकनीकी / विशेष योग्यता भर्ती की स्थिति
1. कंबाइंड सबऑर्डिनेट सर्विस (VDO, VPO, अमीन, पर्यवेक्षक आदि) 1,784 10+2 (इंटरमीडिएट) पास वैध PET स्कोरकार्ड आवेदन शुरू (10 Nov से 1 Dec 2026)
2. कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) 3,000+ 10+2 (इंटरमीडिएट) पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट + हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग आगामी भर्ती (PET आधारित)
3. राजस्व लेखपाल (Lekhpal) 1,600+ 10+2 (इंटरमीडिएट) पास वैध PET स्कोरकार्ड प्रक्रिया अधीन / आगामी
4. असिस्टेंट अकाउंटेंट व ऑडिटर 1,600+ B.Com (वाणिज्य में स्नातक) O-Level कंप्यूटर डिप्लोमा या समकक्ष आगामी अधिसूचना
5. आशुलिपिक (Stenographer) 800+ 10+2 (इंटरमीडिएट) पास हिंदी शॉर्टहैंड (Steno) + CCC सर्टिफिकेट आगामी अधिसूचना
6. लाइब्रेरियन (पुस्तकालयाध्यक्ष) 600+ स्नातक + B.Lib पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री/डिप्लोमा आगामी अधिसूचना
7. एडीओ पंचायत (ADO Panchayat) 520+ किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) वैध PET स्कोरकार्ड आगामी अधिसूचना
8. अधिशासी अधिकारी (Executive Officer - EO) 245+ किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) वैध PET स्कोरकार्ड आगामी अधिसूचना

उत्तर प्रदेश में 2027 में यूपीएसएसएससी विभाग 30,000 से अधिक पदों पर नई भर्तियां आयोजित करने वाला है, जिसके लिए पहली शर्त पीईटी 2025 या 2026 में बेहतर स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। वहीं पदों के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्र की योग्यता निर्धारित होती है जो आपको नोटिफिकेशन आने पर पता चल जाएगी। कई भर्तियों में सीसीसी कंप्यूटर डिप्लोमा भी मांगा जाता है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) लिंक (Link)
कैलेंडर डाउनलोड करें (Download Calender) यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) यहाँ क्लिक करें
हमारी वेबसाइट (Our Website) यहाँ क्लिक करें
यह जानकारी दोस्तों के साथ शेयर करें:
डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। धन्यवाद।
Previous Article Older Posts Next Article Newer Posts
Ashish Singh
✓
Verified Creator

Ashish Singh

Founder & Lead Educational Analyst

प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक सूचनाओं के सही, सटीक और त्वरित विश्लेषण के लिए समर्पित। हमारा लक्ष्य छात्रों को सबसे सरल और स्पष्ट जानकारी देना है।

8+ Years Experience
100k+ Active Readers
100% Authentic Updates