S
Sarkari Job Key

UPSSSC ASO ARO Notification 2026: यूपी में कुल 1565 पदों के लिए निकली एक नई भर्ती

UPSSSC ASO ARO Notification 2026: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन की तरफ से कुल 1565 पदों (पहले 929 पद) पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए निकली है जो असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर बनना चाहते हैं। आपकी आवेदन प्रक्रिया और उससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में आपको प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन की तरफ से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होने जा रहे है जो 15 मई 2026 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे जिन्होंने प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी PET 2025 परीक्षा में भाग लिया हो। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, हालांकि अभी इसका लिंक एक्टिवेट नहीं हुआ है।

UPSSSC ASO ARO Notification 2026

इन विभागों में होंगी भर्तियां (UPSSSC ASO ARO Vacancy)

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 929 पदों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के ये पद उत्तर प्रदेश में अलग-अलग विभागों में भरे जाएंगे।

क्या हैं आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 21 अप्रैल से आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले युवाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो  यह भर्ती PET-2025 स्कोर के आधार पर होगी, जिसमें आपके पास पीजी डिग्री और 'O' लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य है। 

क्या है आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सरकारी नियम के अनुसार आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर पाएंगे जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में भाग लिया है। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा आयोजित होगी, जिसके आधार पर उनका फाइनल सिलेक्शन किया किया जाएगा।

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹25 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। ध्यान रहे, बिना आवेदन शुल्क के भुगतान किया गया आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

यूपीएसएसएससी ASO/ARO भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

UPSSSC ASO ARO Vacancy कितना है आवेदन शुल्क?

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ₹25 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Previous Article Older Posts
Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!