S
Sarkari Job Key

UP TET Notification 2026: यूपीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन हुआ जारी, यहाँ से जाने पूरी अपडेट

UP TET Notification 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। यूपीटीईटी 2026 के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी हो चुका है। यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 मार्च से 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन(OTR) करवाना होगा। परीक्षा 2,3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

UP TET Notification 2026

UP TET Notification 2026: क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीटीईटी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है। परीक्षा तिथि 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

विवरणतिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 अप्रैल 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि26 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि2, 3 और 4 जुलाई 2026

क्या है UP TET Notification 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट

आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। study

आधिकारिक वेबसाइटUPSSSC Official Website

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹1000, एससी-एसटी उम्मीदवारों को ₹500 और दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹300 शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई ई चालान के जरिए आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

श्रेणीशुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस₹1000
एससी/एसटी₹500
दिव्यांग₹300
भुगतान माध्यमऑनलाइन या एसबीआई ई चालान

क्या है योग्यता

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यदि पेपर-1 (प्राथमिक स्तर शिक्षक भर्ती) के लिए आवेदन करते हैं तो किसी भी विषय में स्नातक या डीएलएड अंतिम वर्ष में होना अनिवार्य है। वहीं यूपीटीईटी जूनियर स्तर परीक्षा के लिए स्नातक या परास्नातक 50% अंकों के साथ बीएड पास होना या अंतिम वर्ष में होना चाहिए।

पेपरयोग्यता विवरण
पेपर-1 (UPTET Primary Level Eligibility)स्नातक और डीएलएड पास या अंतिम वर्ष
पेपर-2 (UPTET Junior Level Eligibility)स्नातक/परास्नातक के साथ बीएड पास या अंतिम वर्ष
कृपया शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को विस्तार से अवश्य पढ़ें।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ 27 मार्च 2026 से आवेदन फॉर्म का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।
  • इसके बाद आप आवेदन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी एकत्र कर लें ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महत्वपूर्ण लिंकविवरण
UPTET आधिकारिक वेबसाइटUPTET Official Website
UPTET रजिस्ट्रेशन पोर्टलUPTET Registration Portal
नोटिफिकेशन डाउनलोडDownload Notification
ऑनलाइन आवेदन लिंकApply Online

डिस्क्लेमर: हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी लिखते समय पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी हम मानवीय त्रुटि से इनकार नहीं कर सकते। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि विस्तृत और सटीक अपडेटेड जानकारी के लिए आप आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। धन्यवाद।

Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!