S
Sarkari Job Key

RRB ALP Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर एक नई भर्ती

RRB ALP Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर एक नई भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। रेलवे में 11127 पदों पर विभिन्न जोनों में भर्ती आयोजित होने जा रही है। अगर आप भी रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से निकली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका होने जा रहा है।

RRB ALP Bharti 2026

क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है, जिसमें 16 मार्च 2026 को दिए नोटिस में बताया गया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 मई 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या है योग्यता

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं यानी मैट्रिक पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Ashish Singh

Ashish Singh

एजुकेशन एक्सपर्ट और सरकारी जॉब की के फाउंडर। मुझे सरकारी नौकरी अपडेट्स और करियर गाइडेंस में 8 साल का लंबा अनुभव है।

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!